सिरसा सीआईए टीम निजी गाड़ी में जागीर कॉलोनी स्थित गांव गदराना कच्चा रास्ते पर पहुंची। टीम ने देखा कि चार युवक सड़क पर खड़े हुए है। जिनमें से एक युवक के हाथ में टार्च व दूसरे के हाथ में लोहे की राड थी। जबकि दो अन्य युवकों के पास पिस्तौल थी।
सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में राहगीरों को लूटने का प्रयास करते हुए चार युवकों को हथियारों सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने नाजायज 12 बोर और 315 बोर के पिस्तौल भी बरामद किए। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी को रिमांड पर लेगी और अन्य लूट की वारदात संबंधी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
थाना कालांवाली में दर्ज किए अभियोग अनुसार बुधवार रात को कालांवाली पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गदराना रोड पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की गदराना रोड स्थित जगसीर कॉलोनी के पास चार युवक हथियारों के साथ राहगीरों को लूट रहे हैं। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल झाड़ियों में छिपाई हुई है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है तो सभी को मौके पर ही पकड़ा जा सकता है।
इसके बाद सीआईए टीम निजी गाड़ी में जागीर कॉलोनी स्थित गांव गदराना कच्चा रास्ते पर पहुंची। टीम ने देखा कि चार युवक सड़क पर खड़े हुए है। जिनमें से एक युवक के हाथ में टार्च व दूसरे के हाथ में लोहे की राड थी। जबकि दो अन्य युवकों के पास पिस्तौल थी। टार्च लिए हुए युवक ने टीम की गाड़ी को रूकवा लिया और चारो ने गाड़ी को घेर लिया। युवकों ने पिस्तौल और रॉड तानकर कहा कि जो भी तुम्हारे पर कीमती सामान है, निकालकर हमारे हवाले कर दो। ऐसे में पुलिस की टीम ने सतर्कता बरतते हुए गाड़ी से उतरी तो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने तुरंत प्रभाव से चारो युवकों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम इकलाब सिंह उर्फ बिंदर निवासी घुक्कावाली, लखवीन्द्र उर्फ गगी निवासी गांव लकडावाली, बिट्टु सिंह पुत्र पोपा सिंह निवासी घुकावाली, सुरजीत उर्फ सितु पुत्र बलदेव सिंह मेहरा निवासी असीर जिला सिरसा बतलाया । पुलिस टीम ने 12 बोर और 315 बोर के पिस्तौल , जिंदा कारतूस के साथ बरामद किये।