फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सर! हम प्रॉपर्टी टैक्स देने को तैयार, निगम में ठीक नहीं हो रहीं त्रुटियां

विज्ञापन
19-नगर निगम के वार्ड 8 में अमर उजाला के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या बताते हुए सूर्य
विज्ञापन
रोहतक। सर! हम प्रॉपर्टी टैक्स देने को तैयार हैं लेकिन निगम में इससे जुड़ी त्रुटियां ठीक नहीं हो रही हैं। वार्ड 8 के सूर्य नगर में आधी गलियों को नगर निगम अनअप्रूव्ड बता रहा है जिससे लोगों के कई काम रुके हुए हैं और वे वर्षों से चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को वार्ड-8 के सुखपुरा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक केंद्र में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सूर्य नगर निवासी करण सिंह ने यह समस्या नगर निगम के सलाहकार सलिल मेहता को बताई। कार्यक्रम में काफी लोग समस्या लेकर पहुंचे जिन्हें सुनकर मेहता ने समाधान का आश्वासन दिया। पार्षद अंजू सैनी व दीपक सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

वार्ड-8 में इन कॉलोनियों की समस्याएं सुनीं
वार्ड-8 में शामिल सुखपुरा, सूर्य नगर, कृपाल नगर, प्रेम नगर, चुन्नीपुरा, चमनपुरा, सैनीपुरा, ग्रीन रोड रोड, छोटूराम चौक, राहड रोड, संजय नगर, सुभाष रोड, न्यू राजेंद्र नगर आदि कॉलोनियाें से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

-
फोटो संख्या : 27
नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी आईडी तो बनाई गई है लेकिन अब उनको ठीक करने के नाम पर सूर्य नगर की गलियों को अनअप्रूव्ड बता रहा है। -करण सिंह, सूर्य नगर।
-
फोटो संख्या : 28
सुभाष रोड पर खाली प्लाॅट में लोग कूड़ा डाल रहे हैं। इससे वहां गंदगी की आलम हो चला है। इसका समाधान किया जाए। -
दिनेश कुमार, सुभाष रोड।
-
फोटो संख्या : 29
नगर निगम ने वार्ड-8 के सुखपुरा में महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक केंद्र तो बनाया हुआ है लेकिन इसमें सीवर लाइन व पेयजल की सुविधा नहीं है। -वीरेंद्र सिंह, सुखपुरा।
विज्ञापन


फोटो संख्या : 30
न्यू राजेंद्र नगर में गली उखाड़कर सीवर की पाइनलाइन नहीं डाली जा रही है जिसे लेकर झगड़े हो रहे हैं। इसका समाधान कराएं। -सुरजीत, न्यू राजेंद्र नगर।
-
फोटो संख्या : 31
नगर निगम के कर्मचारी जब नालों की सफाई करते हैं तो वे कीचड़ कई दिनों के लिए वहीं छोड़ देते हैं। उसे 1-2 दिन में ही उठाया जाए। -बिमला सैनी, सुखपुरा।
-
वर्जन

नगर निगम अधिकारियों के सहयोग से लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराने का प्रयास रहता है। -अंजू सैनी, वार्ड-8 निगम पार्षद।
-
वर्जन
सरकार व आला अधिकारियों के निर्देश और जनता के सहयोग से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। -सलिल मेहता, सलाहकार, नगर निगम।

19-नगर निगम के वार्ड 8 में अमर उजाला के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या बताते हुए सूर्य

19-नगर निगम के वार्ड 8 में अमर उजाला के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या बताते हुए सूर्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें