फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहपुरा हत्याकांड : एक हजार रुपये के लिए की थी संतोष की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरा कलां के खेतों में यूपी के युवक संतोष (35) की हत्या एक हजार रुपये के लिए की गई है। पुलिस ने खेत मालिक प्रदीप के बयान पर मृतक के चचेरे भाई यूपी के शाहजहांपुर निवासी रणजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह तक परिजन रोहतक पहुंचेंगे। इसके बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिंहपुरा कलां निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के किसान करतार सिंह की पांच एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी थी। खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। उसके पास यूपी के शाहजहांपुर जिले के गांव हरन हाई, चांदपुर निवासी रणजीत सिंह काम करते थे। 15 दिन पहले रणजीत अपने पैतृक गांव चला गया। वापस अपने साथ अपने ताऊ के लड़के संतोष को लेकर आया। दोनों उसके कोटड़े में रहने लगे। उसके खेत से 7 एकड़ दूर सोनू की जमीन गांव के सरपंच प्रमोद ने बुआई के लिए ले रखे हैं। उसके पास यूपी के गुलालपुर गांव, जिला पीलीभीत निवासी छोटू मजदूरी करता था। ऐसे में रणजीत, संतोष व छोटू मिलकर शराब पीते थे। 9 अक्तूबर को रणजीत व संतोष खेत में काम कर रहे थे, जबकि छोटू गांव के किसान मुकेश के खेत में स्प्रे करने गया हुआ था। सुबह का खाना देकर वह वापस घर आ गया। शाम को करीब छह बजे वापस खेत में गया तो रणजीत ने बताया कि संतोष ने उसके एक हजार रुपये निकाल लिए और उसे कोटड़े (कमरे) में बंद करके चला गया। किसी तरह मुश्किल से दरवाजा खोला है। किसान का कहना है कि 10 अक्तूबर को सुबह खेत में गया तो रणजीत भी गायब मिला। कोटड़े के पास ताजा गड्ढा खोदा मिला। साथ ही बदबू भी आ रही थी। उसे पूरा शक है कि रणजीत ने ही संतोष की हत्या कर शव दबाया है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को यूपी से दबोच लिया है। देर रात या बुधवार को आरोपी को लेकर पुलिस रोहतक पहुंच जाएगी। हालांकि बहुअकबरपुर थाना प्रभारी सत्यवान गिरफ्तार से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने इतना बताया कि पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को आएंगे परिजन, तभी होगा पोस्टमार्टम
उधर, मंगलवार को दोपहर बाद सिंहपुरा के सरपंच प्रमोद व दूसरे ग्रामीण पुलिस के साथ पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे, लेकिन परिजन नहीं आए। बताया गया कि परिजन बुधवार को पहुंचेंगे। उनके बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें