फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत हादसे में घायल एसआई की हालत नाजुक, पीजीआई में दाखिल

विज्ञापन
रोहट गांव में रोडवेज और कार की टक्कर में घायल हुए एसआई इन्द्रजीत को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती क? - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
सोनीपत के रोहट गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एसआई इंद्रजीत को बुधवार शाम पीजीआई रोहतक लाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सांपला थाने के साइबर ठगी मामले में मुरथल थाना क्षेत्र से लौटते समय हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायल जवान से मिलने व उसका कुशलक्षेम जानने के लिए पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा समेत पूरा पुलिस अमला पीजीआई पहुंच गया। इसमें एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी से पीजीआई कैंपस पुलिस छावनी में तबदील नजर आया।
विज्ञापन

पीजीआई के आपातकालीन विभाग में घायल एसआई के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम अलर्ट पर रही। यहां घायल की हालत में सुधार को लेकर उसकी जांच भी की गई। इसी सिलसिले में घायल को सीटी स्कैन के लिए ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया। एसआई की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर घायल पुलिस अधिकारी के परिजन भी पीजीआई पहुंचे। पुलिस अधिकारियों व परिजनों की भीड़ के चलते आपात विभाग में काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। देर रात तक पुलिस टीम मौजूद रही। घायल की स्थिति को लेकर परिवार या पुलिस अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें