फोटो संख्या:-56 सतनाली में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर बाबा सांवत नाथ पुस्तकालय परिसर में पक
सतनाली। खंड सतनाली के गांव डालनवास में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर बाबा सावंत नाथ पुस्तकालय में युवाओं ने श्रमदान किया। पक्षियों के लिए सकोरे का प्रबंध किया गया।
पुस्तकालय परिसर में लगे 130 पौधों की सिंचाई की गई। सरपंच प्रतिनिधि ओमवीर सिंह ने बताया कि डालनवास स्थित बाबा सावंत नाथ पुस्तकालय डालनवास व गादड़वास के सहयोग से सुचारू रूप से चल रहा है। लोगों को वाईफाई, बिजली, पानी, कूलर, वाटर कूलर, कंप्यूटर आदि की सुविधा मिल रही है। साथ ही पुस्तकालय परिसर में समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षा, भाषण प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर, योग शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अब तक पुस्तकालय में अध्ययन करके 18 बच्चे सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। फिलहाल पुस्तकालय में डालनवास, गादड़वास, माधोगढ़, बारडा गांव के 35 युवा अध्ययन कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अशोक लांबा, वीरेंद्र सिंह, परविंद्र सिंह भालोठिया, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।