फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों का असर परीक्षार्थियों पर, अब परिणाम का डर

Tue, 01 Mar 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की मंगलवार से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पहुंचे परीक्षार्थियों के चेहरे पर दंगे का तनाव साफ देखने को मिला। शहर के करीब 13 केंद्रों पर करीब सात हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी कोर और अंग्रेजी इलेक्टिव की परीक्षा दी।
विज्ञापन

10वीं कक्षा की सिक्योरिटी, इंफोटेक, रिटेल और टूरिज्म की परीक्षा हुई। दोपहर 1:30 बजे खत्म हुई परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर आने वाले ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली। 
परीक्षार्थियों का कहना था कि शहर में दंगों की वजह से पांच दिन वह तैयारी नहीं कर सके। कभी जान को खतरा तो कभी आगजनी के डर ने उन्हें सोने नहीं दिया। अब ऐसे में परिणाम न खराब हो जाए इसलिए आगे के पेपरों पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

घटना ने तनाव बढ़ायाअंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल से दोपहर 1:40 बजे डीजीवी सीनियर सेकेेंडरी स्कूल से परीक्षा देकर निकली गांधी नगर निवासी तान्या ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर तो अच्छा हुआ है, लेकिन बाकी पेपर की बहुत ज्यादा टेंशन है। शहर में हुई आगजनी और लूटपाट की घटनाओं ने तनाव ही बहुत बढ़ा दिया था।
सेक्टर-3 निवासी मानसी ने बताया कि दंगों के चलते वह इतनी ज्यादा डर गई थी कि 5 दिन पढ़ाई कर ही नहीं पाई। मॉडल टाउन निवासी इशिता ने बताया कि एक ओर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अच्छे से नहीं होने का डर था तो दूसरी ओर उपद्रवियों के आने का।  डर की वजह से नहीं हो पाया रिवीजनरामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय की छात्रा पूर्वी ने बताया कि उपद्रव की वजह से पढ़ाई बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। तीन दिन पहले ही पहले पेपर की तैयारी शुरू की है। 
रेवेन्यू कालोनी की रिद्धि ने बताया कि उपद्रवियों ने मन में इतना डर पैदा कर दिया था कि 9 दिन तक पढ़ नहीं पाई। सेक्टर-2 की सोनाली ने बताया कि दो दिन पहले ही अंग्रेजी के पेपर की पढ़ाई की है। लग रहा था कि अगर ऐसा ही चला तो बोर्ड पेपर कैसे देंगे?
विज्ञापन

10वीं का साइंस पेपर आज बुधवार को 10वीं का साइंस का पेपर है। करीब पांच हजार परीक्षार्थी सुबह 10:30 बजे परीक्षा में बैठेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें