फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाली चीनी मिल के पूर्व निदेशकों को भेजा कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी सोसायटीज के डिप्टी रजिस्ट्रार ने भाली आनंदपुर सहकारी चीनी मिल के पूर्व निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनसे पूछा गया है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वे निदेशक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने में क्यों असफल रहे। डिप्टी रजिस्ट्रार बंसीलाल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि द हरियाणा सहकारी चीनी मिल भाली आनंदपुर के निदेशक मंडल का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को समाप्त हो चुका है। निदेशक मंडल का कार्यकाल खत्म होने से 120 दिन पहले चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। इसके तहत जोनल कमेटी का गठन होना था। जोन बनाकर मिल की सदस्य समितियों से उनके प्रतिनिधियों की नियुक्तियों के प्रस्ताव मांगने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। पर मिल के निदेशक मंडल ने समय से जोनल कमेटी का गठन नहीं किया। इस कारण समय से प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। निदेशक मंडल चुनाव का प्रबंध करने में असफल रहा है। पत्र में पूछा गया है कि क्यों न इसके लिए निदेशक मंडल को अयोग्य घोषित कर दिया जाए। अगर वे इस बारे में कुछ कहना चाहते हैं तो 18 मार्च 2021 को डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार ने इस पत्र के बारे में प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

हमारे कार्यालय को डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने किस आधार पर कारण बताओ नोटिस भेजा है, यह डिप्टी रजिस्ट्रार ही बता सकते हैं।
विज्ञापन

- मानव मलिक, प्रबंध निदेशक, भाली आनंदपुर सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें