फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला रोड पर चार फीट से ज्यादा अतिक्रमण पर खुद जिम्मेदार होंगे दुकानदार

विज्ञापन
09-शहर का किला रोड बाजार । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड पर अतिक्रमण को लेकर यहां के दुकानदारों ने ही आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन का कहना है कि चार फीट से ज्यादा अतिक्रमण पर दुकानदार खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से किला रोड को स्मार्ट बाजार के रूप में तैयार किया गया है लेकिन इस पर एक बार फिर अतिक्रमण बढ़ने लगा है। कुछ दुकानदार तो आठ से दस फीट तक अतिक्रमण करने लगे हैं जिससे यह बाजार तंग नजर आने लगा है।
नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी चलाया गया। अब इसकी गति धीमी होने से दुकानदारों ने सामान दूर तक रखना शुरू कर दिया है। इसे लेकर किला रोड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन अब 18 अप्रैल को बैठक करेगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि चार फीट से ज्यादा अतिक्रमण करने पर अगर नगर निगम सामान जब्त करता है तो दुकानदार खुद जिम्मेदार होंगे। किला रोड पर अतिक्रमण मामले में होने वाली बैठक में एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी शामिल रहेंगे और इस पर ठोस निर्णय लेंगे। इस बाजार में 300 से अधिक दुकानें है और यहां रोजाना 3500 से अधिक ग्राहक आते हैं।



व्यापार और व्यापारियों के हित के लिए 18 अप्रैल को एसोसिएशन की बैठक की जाएगी। इसमें किला रोड पर अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। -दीपक पुनियानी, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें