रोहतक। शहर के किला रोड बाजार की गुरुकृपा मार्केट में पड़ोसी दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। एक दुकानदार को डंडों से पीटा गया। उसकी सोने की चेन भी टूट कर गिर गई। पुलिस ने पड़ोसी दुकानदार सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक किला मोहल्ला निवासी अजय ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी दुकान खोलने के बाद बाहर खड़ा था। तभी पड़ोसी दुकानदार राजेंद्र गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो उसके तीन भाई व भतीजा भी आ गए। आरोपियों ने उसे पकड़कर डंडों से पीटा। साथ ही चाकू से हमला किया। उसने बचाव में हाथ आगे किया तो हाथ जख्मी हो गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि झगड़े में उसकी ढाई तोले सोने की चेन भी टूट कर गिर गई।