फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया जमा न कराने पर गांधी कैंप में दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने किराया जमा न कराने पर मंगलवार को गांधी कैंप में एक दुकान सील कर दी। मीट विक्रेता उस समय दुकान पर नहीं था, जिसकी तरफ निगम का 40 हजार रुपये किराया बकाया है। अब नगर निगम पालिका बाजार में भी किराया जमा न करवाने वालों के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के भू शाखा प्रभारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि निगम की शहर में साढ़े 600 के करीब दुकानें हैं, जिनको किराये पर दे रखा है। 20 दुकानों का समय पर किराया नहीं आ रहा था। इसके चलते निगम ने नोटिस देकर किराया जमा करवाने के लिए कहा था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार को निगम की टीम ने गांधी कैंप व शिवाजी कॉलोनी में पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई का निर्णय लिया। 10 दुकानदारों ने साथ-साथ एक लाख के आसपास किराया जमा करवा दिया, लेकिन गांधी कैंप के मीट विक्रेता ने किराया जमा नहीं कराया। साथ ही कार्रवाई के समय मौके पर भी नहीं आया। इसके चलते दुकान को सील कर दिया गया। पालिका बाजार में भी कई दुकानदारों का किराया बकाया है, जिनके खिलाफ एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें