फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होटल की पहली मंजिल से गिरकर जूता कंपनी के मैनेजर की मौत

विज्ञापन
10सीटीके34..गौरव उर्फ सनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित जूता कंपनी के मैनेजर की बुधवार रात को रहस्यमय परिस्थितियों में होटल की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी वीरवार सुबह मिली तो मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी रोहतक पहुंच गए। परिजन की ओर से भी सुसाइड की बात नहीं ही गई है। पुलिस ने सामान्य हादसा मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

आर्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी गौरव उर्फ सन्नी (34) गाजियाबाद की एक जूता कंपनी में बतौर प्रबंधक तैनात थे। वह सोमवार को कंपनी की ओर से 15 दिन के लिए रोहतक आए थे। यहां पर कंपनी के शोरूम में देर रात तक रुके और फिर किसी दोस्त के साथ पार्टी की थी। इसके बाद देर रात को वह जवाहर नगर स्थित एक होटल में पहुंचे। वहां पर मैनेजर बाथरूम में जाना चाहते थे, लेकिन गलती से वह बालकनी में चले गए। जहां पर एक तरफ की दीवार टूटी हुई थी और उनका वहां पर संतुलन बिगड़ गया। इससे वह पहली मंजिल से नीचे मुंह के बल जाकर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वीरवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। एहतियात के तौर पर रूम और दस्तावेज खंगाले, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें