फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के परिचालक से धक्की-मुक्की और अभद्रता की

विज्ञापन
धक्का मुक्की के विरोध में निजी बस के सामने धरने पर बैठे पंजाब बस के ड्राइवर और परिचालक। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। निजी बस के चालक-परिचालक ने मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज के परिचालक से धक्कामुक्की की। खुद बिना परमिट जींद की सवारियां बैठा रहे निजी बस कर्मी ने पंजाब के परिचालक पर बिना परमिट आने का आरोप लगा दिया। इस पर गुस्साए परिचालक ने स्टैंड के बाहर ही बस खड़ी की और सड़क पर धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे रोडवेज कर्मियों की मदद से उसने बस स्टैंड पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पंजाब के जगराम डिपो के परिचालक अंग्रेज सिंह ने पुुलिस की दी शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली से सवारियां लेकर रोहतक आया। बस स्टैंड के अंदर सुबह 6:55 बजे जा रहा था, तभी निजी बस संख्या एचआर46एफ-1785 के चालक-परिचालक ने अंदर जाने से रोक लिया। जब रोकने की वजह पूछी तो धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता कर दी। यही नहीं, उन्होंने बिना परमिट आने का आरोप लगाते हुए परमिट दिखाने के लिए कहा। परिचालक ने बताया कि रोहतक बस स्टैंड पर सुबह 7 बजे से 7:10 बजे तक का समय हमारे लिए है। निजी बस के चालक-परिचालक की अभद्रता से गुस्साए पंजाब के परिचालक ने बस सड़क पर खड़ी करके धरना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे रोहतक डिपो के कर्मचारी नेता उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें