फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिवाजी कॉलोनी 2008 से ही झेल रहा पेयजल की समस्या

Thu, 07 Dec 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में बेहतर पेयजल सुविधाओं के लिए चार महीने पहले पेयजल की नई पाइपलाइन डाली गई, जिनका काम अभी भी कॉलोनियों में लंबित पड़ा है। सड़क खोदकर पाइपलाइन डाल दिए गए हैं, लेकिन सड़क दोबारा नहीं बनाई गई, जिससे निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी निवासी अंशुल खेड़ा ने बताया कि घरों पर स्वच्छ पीने का पानी नहीं आता है। 2008 से सभी कॉलोनी वासी तीन किलोमीटर दूर कन्हेली रोड से या फिर खरीद कर पानी पी रहे हैं। पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें दोबारा नहीं बनाई गई और पहले की तरह ही घरों में रेता मिक्स पानी आ रहा है। सभी निवासियों ने मिलकर इसकी शिकायत तीन महीने पहले जन स्वास्थ्य विभाग व सीएम विंडो पर मुख्यमंत्री के नाम से दी थी। अधिकारी आते हैं और देखकर चले जाते हैं, लेकिन अभी तक इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया है।



शिवाजी कॉलोनी कि मुख्य सड़कें खोदकर छोड़ दी हैं। इस कारण दुकानदारों, स्कूल के बच्चों, स्कूटी से आने जाने वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सभी कॉलोनी निवासी घरों में रेता मिक्स पानी के कारण खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

-दर्शन भांडूला, शिवाजी कॉलोनी।




पेयजल की समस्या का सामना शिवाजी कॉलोनी निवासी 2008 से कर रहे हैं। उससे पहले घरों में साफ पानी आता था। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम सभी जन स्वास्थ्य विभाग का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

- गुलशन ढल, शिवाजी काॅलोनी।


शिकायतों का पता चलते ही समस्याओं का समाधान शुरू कर दिए हैं। जल्द ही शिवाजी कॉलोनी निवासियों की समस्याएं दूर कर दी जाएंगी।
- दीपू नागपाल, पार्षद पति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें