शिव महापुराण कथा के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत : आयोजक
रोहतक। झज्जर चुंगी स्थित निजी गॉर्डन में बुधवार को कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा झज्जर चुंगी से शुरू होकर आसपास के क्षेत्र में होती हुई गार्डन पर पहुंची।
कथा वाचक पंडित लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि शहर के समाजसेवी विष्णु सिंगला व ललिता सिंगला की ओर से 30 जुलाई से 07 अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है।
बुधवार को कलश यात्रा निकली गई जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। डीजे के साथ शिव के भजनों पर झूमते हुए शोभायात्रा झज्जर रोड स्थित निजी गॉर्डन पर समाप्त हुई। इस मौके पद आंचल सिंगला, गिन्नी देवी, ओमपति सांवरिया, पूजा, सरिता, पूनम, बबीता, मोनिका मौजूद रहे।