फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शाइन क्रिकेट अकादमी ने नवयुग को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नवयुग क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में शाइन क्रिकेट अकादमी (एससीए) ने नवयुग को 116 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाइन ने 35 ओवर में 380 रन बनाए। जवाब में नवयुग की टीम 26.1 ओवर में 264 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


शाइन की ओर से प्रणव सोनी ने तूफानी शतक जड़ते हुए 47 गेंदों में 12 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। कप्तान आयुष अरोड़ा ने 32 गेंदों में 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। यजुर खट्टर 14 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। कमलदीप और भाविश ने 18-18, खुशाल ने 16, गर्व सैनी ने 13 नाबाद, आदित्य प्रताप ने 10, देव शेखर ने 9, वेदिका कत्याल ने 4 और रिवान शर्मा ने 2 रन बनाए। व्योम सैनी खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें