रोहतक। ऑक्सीजन स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इंडिविजुअल मैच में रॉयल वॉरियर्स ने पैकिंग क्रिकेट क्लब को 29 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में पैकिंग क्लब 16.2 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई।
रॉयल वॉरियर्स की ओर से सतीश नेगी ने 22 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाए। विकास धीमान ने 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 17 और यश पाल ने 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। विकास राणा एपीएल ने 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 16, सतीश यादव ने 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12, नवीन बिष्ट 10, दीपक 9 और मंजेश राज 6 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अजय कुमार 1, अंकुश धीमान 0 पर आउट हुए, जबकि तेज पाल सिंह 1 पर नाबाद रहे। अतिरिक्त से 19 रन मिले।पैकिंग की ओर से नितेश एपीएल, अंकित देसवाल और जिगर यादव ने 2-2 विकेट लिए।