फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शेफाली नहीं कर सकीं अच्छा प्रदर्शन पर भारत जीता

Mon, 15 Jun 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बर्मिंघम में टी-20 महिला विश्व कप का पहला मैच भारत ने जीत लिया। देश की बेटियों ने पाक को 64 रनों से हराया। मैच में रोहतक की आतिशी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी देखने से प्रशंसक वंचित रह गए।
विज्ञापन

शेफाली ने रविवार को मैच में आते ही पहली गेंद पर छक्का लगा कर प्रशंसकों का अभिवादन किया। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर वह कैच आउट हो गईं। गेंदबाजी में शेफाली ने तीन ओवर में 22 रन देकर एक विकेट झटका। जनता कॉलोनी निवासी नितिन ने कहा कि मैच में पाकिस्तान पर भारत की 64 रनों से जीत हुई है।
डीएलएफ कॉलोनी की सिमरन ने कहा कि हमारी टीम ने मैच जीत लिया है। यह अच्छा है। शेफाली का बल्ला चलता तो और अच्छा होता। मानसरोवर कॉलोनी की डिंकी ने कहा कि शेफाली टीम की जान हैं। इनकी बल्लेबाजी टीम के बड़े स्कोर के लिए बहुत जरूरी है। अगले मैच में उम्मीद है कि बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें