फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक राजेश जून ने तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो-69: बहादुरगढ़ के लोवा खुर्द में विकास परियोजना का नारियल फोड़कर उद्घाटन करते विधायक राजेश जू
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव लोवा खुर्द में रविवार को विकास कार्यों को नई गति मिली। विधायक राजेश जून ने विधायक निधि एवं ग्राम पंचायत फंड से होने वाले तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने सोलधा से लोवा खुर्द तक बने सड़क मार्ग के दोनों ओर लगाए गए टाइल कार्य तथा गांव के स्टेडियम में किए गए सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया। साथ ही रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर भविष्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें