फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो प्रोफिट नो लॉस पर किला रोड के व्यापारी आज से चलाएंगे शहीद भगत सिंह पार्किंग

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह कॉम्‍प्लेक्स। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
किला रोड बाजार के व्यापारी वीरवार से शहीद भगत सिंह पार्किंग नो प्रोफिट नो लॉस पर चलाएंगे। बुधवार को निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने किला रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हैप्पी अनेजा को मौखिक तौर पर इसकी अनुमति दे दी। व्यापारी वीरवार को मीटिंग करके तय करेंगे कि वाहन चालकों से पार्किंग फीस 5 या 10 रुपये ली जाए, ताकि वाहनों की सुरक्षा में तैनात रहने वाले कर्मियों का वेतन निकल सके। वहीं, निगम की तरफ से पार्किंग न केवल सफाई करवा दी गई, बल्कि एलओ ब्रांच की टीम ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण भी किया। पार्किंग चालू होने से बाजार के बीचोंबीच खड़े होने वाले वाहन पार्किंग में खड़े होने से बाजार में भीड़ नहीं रहेगी। साल 2011 में नगर निगम ने पार्क की जगह 7 करोड़ की लागत से शहीद भगत सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग स्थल की नींव रखी थी। 2015 में बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई, लेकिन दो साल बाद 2017 में सीएम मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया। निगम ने इसे 2019 में ठेके पर देने का प्रयास किया। एक बार प्रति माह 58 हजार रुपये मासिक किराये के हिसाब से प्रधान हैप्पी के भाई ने ठेका ले लिया, लेकिन व्यापारियों ने अपने वाहन 10 रुपये पार्किंग फीस के बावजूद खड़े नहीं किए। इसके चलते पार्किंग एक माह भी नहीं चल सकी। इसके बाद तीन बार निगम ने पार्किंग ठेके पर देने के लिए बोली आयोजित की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। अब कोरोना काल में निगम ने नो प्रोफिट व नो लोस पर दुकानदारों को ही चलाने के लिए पार्किंग स्थल दे दिया है।
विज्ञापन

8 कार व 50 टू व्हीलर भूतल व 350 बाइक व स्कूूटी अंडर ग्राउंड तल हो सकेंगी खड़ी
कॉम्प्लेक्स के अंदर भूतल पर दोनों तरफ 8 से 10 कार खड़ी करने की जगह है, 50 के करीब दोपहिया वाहन भी खड़े हो सकेंगे। जबकि अंडर ग्राउंड पार्किंग में 350 से 400 के करीब दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। पार्किंग के अंदर जाने व बाहर आने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।
ग्राहकों को मिलेगी सुविधा, बाजार को राहत
किला रोड बाजार को शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक माना जाता है, जहां अस्सी प्रतिशत खरीददारी महिलाएं करती हैं। वे ज्यादातर स्कूूटी पर सवार होकर आती हैं। पार्किंग चालू होने से उनके वाहन भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

किला रोड व आसपास के बाजार के लिए शहीद भगत सिंह पार्किंग को नो प्रोफिट व नो लॉस पर किला रोड मार्केट एसोसिएशन को दिया गया है। एसोसिएशन की तरफ से सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। पार्किंग वीरवार से ही चालू करने के लिए कहा गया है। पार्किंग कैसे चलानी है, यह व्यापारियों को तय करना है। निगम ने पार्किंग की सफाई करवा दी है।
सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
कई दिन से व्यापारियों को साथ लेकर प्रयास कर रहा था कि निगम प्रशासन पार्किंग नो प्रोफिट व नो लॉस पर बाजार को दे दे। निगम आयुक्त ने मौखिक तौर पर बुधवार को इसकी अनुमति दे दी। वीरवार को बाजार के सभी व्यापारी नेताओं से बात करके तय करेंगे कि पार्किंग फीस रखी जाए या दूसरा तरीका निकाला जाए। ताकि पार्किंग स्थल पर वाहनों की सुरक्षा के लिए तैनात कर्मियों का वेतन निकल सके।
हैप्पी अनेजा, प्रधान, किला रोड मार्केट एसोसिएशन।
जब निगम पार्किंग को ठेके पर देेने का प्रयास कर रहा था, तभी से बाजार के व्यापारी चाहते थे कि पार्किंग को बाजार को नो प्रोफिट व नो लॉस पर सौंपा जाए। निगम प्रशासन ने उनकी अब बात मान ली है। इसके लिए वे निगम प्रशासन का धन्यवाद करते हैं और सभी व्यापारी मिलकर पार्किंग को चलाएंगे।
विज्ञापन

बिट्टू सचदेवा, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें