40...सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया के साथ। स्रोत : पुलिस
रोहतक। साल 2025 के आखिरी दिन जिला पुलिस के पांच इंस्पेक्टर व दो एसआई सेवानिवृत्त हो गए। डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने पुलिस लाइन में हुए समारोह में सातों पुलिस अधिकारियों को विदाई दी।
डीएसपी ने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से कार्य किया। सेवानिवृत हुए झज्जर जिले के गांव छारा निवासी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने 33 साल, लोवा कलां निवासी सतीश ने 37 साल, दहकौरा निवासी नरेश ने 37 साल, सोनीपत के नांगल कलां निवासी देवेंद्र ने 37 साल व सोनीपत निवासी जोगेंद्र ने 36 साल नौकरी की है।
रोहतक के ही गांव गिरावड़ निवासी एसआई पवन ने 36 साल व हिसार जिले के गांव पुठ्ठी निवासी सुरेश कुमार ने 34 साल नौकरी की है। ब्यूरो