रोहतक। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बुधवार को एमडीयू में ट्रायल आयोजित किया गया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की टीम का चयन किया गया। इसमें 10 फ्री स्टाइल व 10 खिलाड़ियों का ग्रीको रोमन में चयन किया गया।
खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने खिलाड़ियों को नशे जैसी सामाजिक बीमारी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कोच डॉ. आरके हुड्डा ने खिलाड़ियों को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
67 किलोग्राम में हर्ष, 61 किग्रा में कार्तिक, 65 किग्रा में रोहित, 70 किग्रा में मोहित, 74 किग्रा में राहुल, 79 किग्रा में रवि, 86 किग्रा में पुष्पेंद्र, 92 किग्रा में शुभम, 97 किग्रा में जतिन व 125 किग्रा में लक्ष्य का चयन किया गया। संवाद