फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के सात और मरीज मिले, मरीजों का आंकड़ा 157

विज्ञापन
मनी प्लांट की बोतल में लार्वा दिखाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को सात और मरीज मिले। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में सात डेंगू मरीज मिले हैं। ये केस किलोई खास, लाखनमाजरा, शास्त्री नगर, हरिसिंह कॉलोनी, रोहताश नगर, बालभवन के नजदीक मिले हैं। सभी जगह एक-एक केस मिले हैं। इनमें से तीन केस ग्रामीण इलाके में मिले हैं। गांवों में डेंगू के मरीजों के तेजी से बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। इसके चलते शहर के साथ ग्रामीण इलाके में भी मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मच्छर का लार्वा पनपने के स्थान व कारणों की जानकारी देते हुए इन पर अंकुश लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मोहल्लों के अलावा ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 54 जगह पर लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस थमाए गए। विजय नगर में 17, सूर्य नगर, जवाहर नगर में छह-छह, नेहरू कॉलोनी, सलारा मोहल्ला में पांच-पांच, रेलवे रोड पर चार, डीएलएफ कॉलोनी में तीन जगह लार्वा मिला। डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या को देखते हए सिविल सर्जन ने कहा कि नवंबर माह सीजन का अंतिम माह है। इसमें सभी को मच्छरों व मच्छरजनित रोगों से बचना चाहिए। मच्छरों से बचने के लिए अपने घर या आसपास पानी जमा न होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बाहर आने-जाने पर विशेष ध्यान रखें। गड्ढों में जमा पानी में काला तेल डालें। कूलर खाली कर उसे सुखाकर रखें। गमले, पक्षियों के लिए रखे बर्तन को रोज साफ करें।
विज्ञापन

वहीं नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता, सुपरवाइजर हरिओम शर्मा, राजेश नरवाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश नैनकवाल, विनय मलिक, देवेंद्र, अनिल बुधवार, जोनल एंटोमोलॉजिस्ट सुमित, इंसेक्ट कलेक्टर सोनिया, प्रदीप कुमार और एचएसआई विद्यार्थी, डेली ब्रीडिंग चेकर ने विजय नगर में विजिट कर डेंगू पॉजिटिव मरीज के परिवार व आसपास के लोगों से संपर्क किया। उन्हें मच्छर जनित रोगों से अवगत कराते हुए जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जिले में सात डेंगू केस के अलावा 54 जगह लार्वा मिला है। जिन लोगों के यहां लार्वा मिले हैं उनको नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में अब तक 5503 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। सरकारी अस्पतालों में 112 व निजी संस्थाओं में 45 डेंगू के मरीज उपचार के लिए आ चुके हैं। इनमें 85 पुरुष व 72 महिलाएं हैं। -डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें