18सीटीके42...टिटौली गांव से पकड़ा गया बांग्लादेशी परिवार। स्रोत: सोशल मीडिया
रोहतक। टिटौली गांव में रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार के सात सदस्यों को पकड़ा गया है। सदर पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
चार दिन में खुफिया विभाग व पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है। वीरवार को 10 बांग्लादेशी को टिटौली गांव के ही नजदीक ईंट भट्ठे से पकड़ा गया था।
खुफिया विभाग को सूचना मिली कि टिटौली गांव के स्टेडियम में एक बांग्लादेशी परिवार रह रहा है। तत्काल टिटौली पुलिस चौकी को सूचित किया गया। रविवार को पुलिस की टीम गांव में पहुंची और परिवार को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए बांग्लादेश के गांव बला सीपड़ा निवासी मोहम्मद ईशा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चिनाई का कार्य करता है। परिवार सहित काम की तलाश में एक गांव से दूसरे गांव जाता रहता है। एक माह पहले ही टिटौली गांव में आकर रह रहा था। उसके साथ उसकी बेगम अकलीमा, बेटा मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद इस्माईल, बेटी मुस्मत सुमाना व मुस्मत ईशमी हैं। इससे पहले वीरवार को टिटौली गांव के ईंट भट्ठे से 10 बांग्लादेशी पकड़े गए थे। उन्होंने ही इस परिवार को गांव में बुलाया था।
-
टिटौली गांव से सात बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है। आगे उनको बीएसएफ की निगरानी में बांग्लादेश की सीमा पर छोड़ा जाएगा।
इंस्पेक्टर रवींद्र, प्रभारी थाना सदर