फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जल्द न्याय के लिए प्रदेश की अलग राजधानी व हाईकोर्ट जरूरी

विज्ञापन
30सीटीके12...हरियाणा बनाओ अभियान के दवारा तिलयार पर्यटक परिसर में आयोजित सेमिनार में मौजूद लोग।
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा बनाओ अभियान के बैनर तले रविवार को तिलियार पर्यटन केंद्र में प्रदेश की अलग राजधानी व हाईकोर्ट मुद्दे पर सेमिनार हुआ। यहां मजबूत जनमत के निर्माण के लिए सार्वजनिक मुद्दों को उजागर करने की योजना बनाई। डॉ. महावीर सिंह ने समग्र विकास और प्रदेशवासियों को त्वरित न्याय के लिए अलग राजधानी व उच्च न्यायालय के महत्व पर प्रकाश डाला। यहां भारत सरकार के उपनिदेशक महिंदर सिंह चोपड़ा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह बधरान, ऑल हरियाणा अटॉर्नी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बैरागी समेत अनेक लोगों ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम में हरियाणा की नई राजधानी व अलग उच्च न्यायालय बनाने की मांग उठाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वीरेंद्र मलिक ने इस मुद्दे पर पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता विनोद पाहवा ने संयुक्त राजधानी निर्माण के मुद्दे व बेरोजगारी से निजात पर अ इस मौके पर डॉ. नरेंद्र चाहर, डॉ. सुखबीर सिंह किन्ना, डॉ. धर्मबीर भारद्वाज, कपिल पुनिया, डॉ. रोहतास, डॉ. जोगेंद्र, एसपी सिंह, रणधीर कटारिया, जगदीप अहलावत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें