फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्प्रचार के विरोध में 13 को होगी संगोष्ठी : चंचल

विज्ञापन
20-आर्य समाज बोहर में प्रेस वार्ता को संबो​धित करते एडवोकेट चंचल नांदल व अन्य। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक । आर्य समाज बोहर ने रामपाल के विरोध में प्रेस वार्ता की। एडवोकेट चंचल नांदल ने कहा कि आर्य समाज के सिद्धांत तर्कों और वैदिक प्रमाणों पर आधारित हैं, जो सदैव विजयी होते रहे हैं। 13 सितंबर को आर्य समाज बोहर में रामपाल के दुष्प्रचार के विरोध में प्रांत स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जगदेव सिंह विद्यालंकार ने कहा कि रामपाल के चेले आर्य समाज के प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के एआई वीडियो बना रहे हैं। कृष्ण देव शास्त्री ने रामपाल के आपराधिक इतिहास का जिक्र किया। धनीराम आर्य ने कहा कि रामपाल को हरियाणा की जनता के धार्मिक शोषण में आर्य समाज सबसे बड़ी बाधा लगता है। इसलिए वह आर्य समाज पर झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वामी रामानंद देवेंद्र आर्य, मनजीत आर्य, अजय नांदल, विशाल आर्य और आशीष नांदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें