फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रक से टकराने पर दूसरा ट्रक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। केएमपी एक्सप्रेसवे पर बिना चेतावनी संकेत और हैजार्ड लाइट के खड़े ट्रक से टकराने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के जरैथा गांव निवासी कृष्णा ने बताया कि वह 8 जून को नोएडा से गुरुग्राम के फरुखनगर के लिए माल लेकर ट्रक से जा रहे थे। तड़के करीब तीन बजे केएमपी एक्सप्रेसवे पर आगे खड़ा ट्रक बिना हैजार्ड लाइट जलाए और बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ा था। अंधेरा होने के कारण उन्हें खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उनका वाहन पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें