फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मारी, युवक की मौत

Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। माछरौली हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दादरी के बोंद कलां निवासी कुलदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि 16 अप्रैल की सुबह अपनी बहन के यहां किलडौद में आया था।वहां पर मेरी दूसरी बहन के लड़के विकास निवासी गांव पडतल जिला महेंद्रगढ़ से बात हुई थी। उसे अपनी बहन संतोष के पास गांव पडतल जाना था। उसने विकास से कहा था कि उसे भी साथ लेकर चलना है। वह तीन बजे के आसपास माछरौली में हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास विकास का इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद हाईवे पर खड़ी गाड़ी स्कार्पियो के चालक ने देखते-देखते उसे हाईवे पर चला दिया और दाहिनी दिशा में ले गया। स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और खंभे से टकरा दी। जब वह मौके पर गया तो पाया गया वह उसका भांजा विकास है। घटना को अंजाम देकर स्कार्पियो चालक मौके से भाग गया। विकास को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें