फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गणित के बिना विज्ञान की परिकल्पना नहीं की जा सकती

विज्ञापन
29सीटीके03 (एमडीयू) के राधाकृष्णन सभागार में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में दीप प्रज्ज्वलित करते कुलपत
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गणित विभाग व एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राधाकृष्णन सभागार में गणित शिक्षक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य गणित के शिक्षकों के कौशल को निखारने व उनकी शैक्षिक दक्षता को विकसित करना है।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान व कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर कार्यक्रम में शिरकत की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व दीप प्रज्ज्वलन कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि गणित के बिना विज्ञान की परिकल्पना नहीं की जा सकती। आज जरूरत है शिक्षक गणित को रोचक बनाएं, गणित के प्रति विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाएं तथा गणित के बारे में विद्यार्थियों की समझ विकसित करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी गणित विषय पर विशेष फोकस किया गया है। उन्होंने स्कूल स्तर पर गणित को आसान और रुचिकर बनाने पर बल देने की बात कही और इस दिशा में विश्वविद्यालय का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। एससीईआरटी हरियाणा के ज्वाइंट डायरेक्टर सुनील बजाज ने बतौर वक्ता शिक्षण में नवाचार, गणित को सरल, रोचक बनाने के तरीके, शैक्षिक वातावरण तैयार करने के बारे में विस्तार से व्यावहारिक जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों में 21वीं शताब्दी स्किल्स डेवलप करना जरूरी है। आईआईटी जोधपुर से प्रो. विवेक साहू ने गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए नवीनतम शैक्षिक गतिविधियां और अभ्यास प्रदान किए। डाइट मदीना के प्राचार्य वीरेंद्र मलिक ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। प्रो. जितेंद्र सिंह सिक्का ने आभार जताया। डाइट मदीना की प्रवक्ता मनीषा ने मंच संचालन किया व नोडल ऑफिसर डाॅ. सुनीता अहलावत ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।
विज्ञापन

प्रो. अनूप सिंह मान ने कहा कि शिक्षक के कंधों पर अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को क्रिएटिव बनाने तथा आउट ऑफ बॉक्स सोचने का आह्वान किया। प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने कहा कि गणित को जितना पढ़ेंगे व प्रैक्टिस करेंगे उतना ही दिमाग विकसित होगा। इस अवसर पर डीईओ मंजीत मलिक, प्रो. दलीप सिंह, प्रो. राजीव कुमार, डीपीसी रेणु खत्री, डाॅ. पुष्पा शर्मा, सुमित, डॉ. सविता राठी, डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकगण, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें