फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में स्कूल बस और कैंटर की टक्कर, 20 शिक्षक थे सवार

Fri, 26 Sep 2025 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

महम (रोहतक) के मदीना बाईपास पर निजी स्कूल बस और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हुई और कैंटर चालक को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोग अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोहतक के मदीना में हादसे के बाद कैंटर चालक का कुशलक्षेम पूछते राहगीर। स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महम (रोहतक)। मदीना स्थित एक निजी स्कूल की बस व कैंटर में टक्कर हो गई। स्कूल बस छुट्टी के बाद शिक्षकों को लेकर रोहतक के लिए निकली थी। इसमें 20 शिक्षक सवार थे। बस नेशनल हाईवे पर चढ़ने लगी तो कैंटर से टक्कर हो गई। किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। कैंटर चालक को हल्की चोटें आई हैं। बस क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों का कहना है कि मदीना बाईपास पर गलत तरीके से कट बना है। यहां अंडरपास बनाया जाना चाहिए ताकि वाहनों में सीधी भिड़ंत न हो।
विज्ञापन


फोटो 03 मदीना में हादसे के बाद घायल का कुशलक्षेम पूछते राहगीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें