फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हो रहे घोटाले, बदमाशों को सरकार का संरक्षण : अभय चौटाला

Wed, 19 Nov 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18...रोहतक ​स्थित रुपया चौक पर इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चोटाला ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा में घोटाले हो रहे और बदमाशों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। वह मंगलवार को शहर के रुपया चौक पर पार्टी कार्यालय में पहुंचे थे।
मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और रोजाना घटनाएं हो रही हैं। बिना सरकारी संरक्षण के अपराध नहीं बढ़ सकते। उन्होंने यह भी कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से आए दिन घोटालों उजागर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद की घटना को उन्होंने इसे सरकार की नाकामी भी बतया। उन्होंने कहा कि सरकार की इतनी एजेंसियां हैं, इसकी पहले जानकारी क्यों नहीं जुटाई गई। चौटाला ने डीजीपी के 247 बदमाशों को पकड़ने का बयान दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि सरकार ने पिछले 11 साल से बदमाशों को छूट दी हुई थी। उन्होंने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें