जिला परिषद की चौधर चार साल बाद फिर भालौठ गांव में पहुंच गई है। महम विधायक एवं जिप के पूर्व चेयरमैन बलराज कुंडू समर्थक नवीन खरावड़ को एक वोट से हराकर सतीश भालौठ नए चेयरमैन बन गए हैं। भालौठ की जीत के बाद कुंडू के विरोधी रहे शमशेर खरकड़ा जिला विकास भवन पहुंचे और सतीश भालौठ को गले लगा लिया। खास बात यह है कि भालौठ चाहे भाजपा में नहीं हैं, लेकिन कुंडू के खरकड़ा की तरह सियासी विरोधी रहे हैं। सतीश भालौठ को 13 में से 7 वोट मिले।
विस चुनाव से ठीक पहले भाजपा का टिकट न मिलने पर बलराज कुंडू ने जिप चेयरमैन से इस्तीफा दे दिया था। बाद में कुंडू महम से निर्दलीय विधायक बन गए और आजकल भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। जिप चेयरमैन के चुनाव के लिए 10 जनवरी को एडीजे महेंद्रपाल ने पार्षदों की मीटिंग बुलाई, लेकिन कोरम पूरा न होने पर मीटिंग को स्थगित कर दिया गया था। दोबारा 20 जनवरी को मीटिंग बुलाई गई। सुबह 11 बजे सतीश भालौठ समर्थक पार्षदों के साथ जिला विकास भवन पहुंचे। जबकि थोड़ी देर बाद नवीन खरावड़ अपने साथियों के साथ आए। दोनों ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया। एडीसी महेंद्र पाल की निगरानी में वोटिंग शुरू हुई। गणना में सतीश भालौठ के पक्ष में सात तो नवीन खरावड़ को छह वोट मिले। 11 बजकर 48 मिनट पर सतीश भालौठ के विजय होने की घोषणा की गई। समर्थकों ने विजयी सतीश भालौठ व वार्ड-1 से समर्थक पार्षद रितु फरमाणा, वार्ड-3 से लाजवंती चिड़ी, वार्ड-10 से जयप्रकाश भाली, वार्ड-11 से पार्षद एवं वायस चेयरमैन राजेंद्र पटवापुर, वार्ड-13 से पार्षद धर्मबीर बलंबा व वार्ड-14 से पार्षद लक्ष्मी देवी मोखरा को गुलाबी पगड़ी पहनाई। जबकि वार्ड 8 से पार्षद नवीन खरावड़ के साथ वार्ड 2 से पार्षद राजीत अजायब, कमला देवी टिटौली, निर्मला देवी लाढ़ौत, रिंकु मुंगाण व 9 वार्ड से पार्षद दिनेश करौंथा तत्काल वहां से रवाना हो गए।
कुंडू ने नहीं दी मेरे वार्ड में ग्रांट, करवाऊंगा जांच
विधायक बलराज कुंडू ने चेयरमैन रहते अपने चहेते पार्षदों को ही ग्रांट दी। उनके वार्ड-7 के लिए उसे कभी ग्रांट नहीं दी। अब वे कुंडू के कार्यकाल में बांटी गई ग्रांट की अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। जहां तक गुलाबी पगड़ी का सवाल है, यह मेरे गांव की निशानी है। लंबे समय तक गांव में सामूहिक आयोजन में ग्रामीण गुलाबी पगड़ी पहनते हैं। मुझे पूर्व सीएम हुड्डा समर्थक नहीं माना जाए। मैं तो निर्दलीय हूं। जैसे ही चंडीगढ़ से अधिसूचना जारी होगी, तुरंत शपथ लेंगे। इसके बाद जिप की मीटिंग बुलाई जाएगी।
सतीश भालौठ, नवनियुक्त चेयरमैन जिला परिषद
राजनीत की झप्पीः विकास भवन में सोमवार को जिला परिषद के चेयर मैन के चुनाव सतीश भालौठ के जीतने के ब