फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भारोत्तोलन में संजना ने जीता कांस्य पदक

Sun, 26 May 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद कोच के साथ मेडल दिखाती संजना स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। यूथ वर्ल्ड भारोत्तोलन चैंपियनशिप में मोरखेड़ी की बेटी संजना ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता लीमा (पेरू) में 22 से 26 मई तक आयोजित हुई। बेटी के पदक जीतने पर परिजनों और कोच ने प्रसन्न्ता जताई है।
विज्ञापन

कोच दुष्यंत ने बताया कि लीमा में आयोजित यूथ वर्ल्ड भारोत्तोलन प्रतियोगिता में संजना ने 76 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यहाा शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत व अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन किया। इससे पहले भी संजना कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी है। खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, नेशनल में स्वर्ण पदक के साथ अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है। मंगलवार को घर लौटने पर इस खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें