फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांघी के सोनू ने जीता दंगल

Tue, 22 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ी में हुए दंगल में सांघी के छोरे ने उत्तर प्रदेश के पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला जीत है। पहलवान सोनू के आगे उत्तर प्रदेश का पहलवान सतेंद्र टिक न पाया, इस तरह सोनू ने 51,000 रुपये का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

31,000 के मुकाबले में रामकिशन अखाड़े के सोमबीर ने निरंजनपुर के संदीप को हराया।

21000 रुपये के तीसरे ईनाम के लिए मेहर सिंह अखाड़े के अमित छिछरौली ने उत्तर प्रदेश के पहलवान सोमबीर को हराया। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि नवीन ठेकेदार ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने गांव में समारोह के दौरान नि:शुल्क पानी का टैंकर, एंबुलेंस और गांव के तीनों सरकारी स्कूलों में वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की।

इस दौरान सुभाष ठेकेदार, मंजीत पहलवान, सेवानिवृत्त डीआईजी राजेंद्र मोर, पूर्व विधायक रामकुंवार सैनी, पूर्व चेयरमैन सुरेश पहलवान, विशाल पूनिया, सत्यवान पहलवान और पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें