10-भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका व अ
- फोटो : छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
रोहतक। भाजपा जिला इकाई में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने पांच मोर्चों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संगीता सिंघल, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दीपू नागपाल, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी रवि हुड्डा, ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी रविंद्र सैन और एससी मोर्चा की जिम्मेदारी रणवीर सिंह निम्बड़िया को दी गई है।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न मोर्चों में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।