फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में लेजर तकनीक से होगा कुत्तों का बधियाकरण, एक सप्ताह में होगा काम शुरू

विज्ञापन
27 : शहर में कैनाल रेस्ट हाउस चौके के पास कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर में कुत्तों का बधियाकरण अब लेजर तकनीक से होगा। इसका कार्य एक सप्ताह में शुरू होगा। नगर निगम ने एक साल के लिए टेंडर अलॉट किया है। यह टेंडर रोहतक की फर्म ने लिया है।
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों से निजात के लिए नगर निगम टेंडर अलॉट किया गया है। लव फॉर लाइफ फर्म ने टेंडर लिया है। निगम अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह में फर्म की ओर से कुत्तों का बधियाकरण शुरू हो जाएगा।
नगर निगम के मुताबिक, शहर में आठ हजार कुत्ते हैं। हालांकि, कुत्तों की संख्या इससे कहीं अधिक मानी जा रही है। मॉडल टाउन, हुडा सिटी पार्क, पुराना बस स्टैंड, मानसरोवर कॉलोनी, प्रेम नगर, दुर्गा कॉलोनी, जनता कॉलोनी, काठ मंडी, शिवाजी कॉलोनी पाड़ा मोहल्ले के अलावा नगर निगम में शामिल सभी गांवों में कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अधिक संख्या वाले कुत्तों के क्षेत्रों में प्राथमिकता रहेगी। नसबंदी के लिए कॉलोनी से कुत्ता ले जाने व वापस छोड़ने की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उस क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर सहमति भी ली जाएगी। इसके लिए 1237 रुपये प्रति कुत्ता नसबंदी की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

-
इस संबंध में रोहतक की लव फॉर लाइफ फर्म को टेंडर अलाॅट हुआ है। इसी सप्ताह कुत्तों का बधियाकरण शुरू कर दिया जाएगा।

- नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें