फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर किया नमन

विज्ञापन
12...नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते ट्रेड यू
विज्ञापन
रोहतक। जिले में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। नेताजी की याद में कहीं संगोष्ठी हुई तो कहीं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राजनीतिक व सामाजिक संगठनाें, ट्रस्ट व आम लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


नेताजी की याद में की सभा
छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) व ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (एआईडीवाईओ) ने मानसरोवर पार्क में नेताजी की याद में सभा का आयोजन किया। इसमेें छात्रों, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर राजेश, जगजीत, मनीषा, बीना, नरेंद्र, विनोद व अन्य उपस्थित रहे।
-
सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ट्रेड यूनियनों ने श्रद्धांजलि देकर गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा की ट्रैक्टर परेड को समर्थन दिया। यह निर्णय पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में मजदूर एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के नेता मनजीत पांचाल ने की। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि हमें नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चार लेबर कोर्ट, मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी कानून खत्म करने के खिलाफ 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए 27 जनवरी को मजदूर-कर्मचारी-किसान एवं सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। इस मौके पर दिनेश हुड्डा, संदीप सिंह, विनोद, जोगिंदर दलाल, प्रीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
एमडीयू में नेताजी को दी पुष्पांजलि
एमडीयू के छात्र कल्याण कार्यालय ने शुक्रवार को स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान व राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सोनू, निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी व अन्य उपस्थित रहे।
-
आरडब्ल्यूए ने दी श्रद्धांजलि
रोहतक। आरडब्ल्यूए सुभाष नगर के सदस्यों ने प्रवासी बच्चों के साथ नेताजी की जयंती मनाई। उनके पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विकास नागर, शैलेन्द्र शर्मा, राजेश जुनेजा, गौरव व अन्य उपस्थित रहे।

छात्रों ने नेताजी को किया याद
एमडीयू में शुक्रवार को छात्रों ने नेताजी की जयंती मनाई। जोगेंद्र सिंह जोगा ने कहा कि नेताजी हमारे आदर्श हैं। हमें इनसे सीख लेकर आगे बड़ना चाहिए।
फोटो: 20
सुभाष पार्क में दी नेताजी को श्रद्धांजलि
एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रधान जतिन बत्रा ने उपस्थित जनसमूह को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अशोक, सुभाष मल्होत्रा, यशपाल ढींगरा व अन्य उपस्थित रहे।

कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाई सुभाष चंद्र बोस जयंती
फोटो: 35
कांग्रेस कैंप कार्यालय में नेताजी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक बीबी बत्रा, कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी व कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा समेत कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इनेलो ने नेताजी को किया याद
इनेलो ने नेताजी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग ने कहा कि नेताजी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष डॉ. नफे सिंह लाहली, शहरी जिला अध्यक्ष राकेश सहगल, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, बल्लू प्रधान खेडी साध व अन्य उपस्थित रहे।

फोटो : 52
क्रांतिकारियों का सम्मान करना चाहिए : सैनी
सूर्या ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट ने न्यू राजेंद्रा कॉलोनी स्थित कार्यालय में नेताजी की जयंती पर प्रतियोगिताएं कराईं। मुख्य अतिथि पार्षद देवेंद्र सैनी ने कहा कि हमें अपने क्रांतिकारियों का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर संस्था के प्रधान प्रवीन गहलोत, पार्षद जितेंद्र रोहिला, राहुल शर्मा, तुलसीदास, विनोद कुमार, गोगी, सुशील कुमार, वजीर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

12...नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते ट्रेड यू

12...नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते ट्रेड यू

12...नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते ट्रेड यू

12...नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते ट्रेड यू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें