फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 450 कर्मियों को लगाई सुरक्षा डोज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाती युवती। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से सुरक्षा डोज (बूस्टर) लगाना शुरू किया। इसके तहत पहले दिन 450 स्वास्थ्य कर्मचारियों को यह डोज दी गई। पीजीआई के सीनियर प्रोफेसर डॉ. एसके धत्तरवाल ने सुश्रुत सभागार में पहुंचकर वैक्सीन की सुरक्षा डोज लगवाई। यहां कोवैक्सीन अनुसंधान टीम के सदस्य डॉ. रमेश वर्मा की देखरेख में वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

महामारी की तीसरी लहर का खतरा देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रथम पंक्ति के 450 स्वास्थ्य कर्मचारियों को सुरक्षा डोज लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों में भी इस बूस्टर डोज के प्रति उत्साह बना हुआ है। पीजीआई के सीनियर प्रोफेसर खुद वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र तक चलकर आए। दिन भर टीकाकरण सामान्य रूप से चला। जिले में 19700 फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स हैं। इन्हें सुरक्षा डोज लगाई जानी है। इनमें से 12900 स्वास्थ्य कर्मचारी व 6800 फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं।
इन्हें लगाई जा रही है वैक्सीन
महामारी के बढ़ते खतरे से जूझने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व प्रथम कतार के कर्मचारियों को सुरक्षा (प्रीकॉशन) डोज दी जा रही है। दूसरी डोज के नौ माह पूरे होने पर ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को यह डोज लगाई जाएगी। यही नहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोग भी डॉक्टर की सलाह पर यह सुरक्षा डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

किशोर-किशोरियों को भी लगाई वैक्सीन
कोरोना से सुरक्षा के लिए किशोर व किशोरियां भी जागरूक नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को करीब 2000 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। बच्चों में भी टीकाकरण को लेकर उत्साह बना हुआ है।
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स को सुरक्षा डोज देना शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 450 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बूस्टर डोज दी गई। इसके प्रति स्वास्थ्य कर्मचारियों को अच्छा रुझान बना हुआ है। जल्दी ही यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। किशोर-किशोरियों को भी टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को ऐसे करीब 2000 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

- डॉ. परितेव सिंह, शहरी नोडल अधिकारी, टीकाकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें