फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मांगों को लेकर फिर सड़क पर सफाई कर्मचारी, काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 13 Dec 2022 05:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में नगरपालिका कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के बाद हाथ में काले झंडे लेकर लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी की गैरमौजूदगी में डीडीपीओ को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा प्रदेश में मांगों को लेकर 10 दिन से ज्यादा हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी फिर सड़क पर आ गए हैं। मंगलवार को रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में पहले बैठक की, फिर काले झंडे लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। साथ में जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिख सरकार से मांगों को पूरी करने की मांग की।

विज्ञापन


नगर निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिडलान ने बताया कि 19 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रदेशभर में हड़ताल रही थी। प्रदेश सरकार ने नगर पालिका संघ के पदाधिकारियों से बात करके मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मांगों को पूरा नहीं किया है।

इसके चलते प्रदेश भर में जिला स्तर पर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। रोहतक में नगरपालिका कर्मचारी संघ नगर निगम कार्यालय के बाद हाथ में काले झंडे लेकर लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी की गैरमौजूदगी में डीडीपीओ को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर कर्मवीर सिवाच, जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जोगिंदर करोथा, वन विभाग प्रेम घिलोडीया, हिम्मत राणा, अनिल कांगड़ा, श्रवण बोहत, विक्की बिडलान, संजय झिंगाल, कवल राणा, अंकित, जतिन, रवि चड्ढा, वीरेंद्र गुर्जर अरुण बिडलान, सतपाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें