रोहतक। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में खंड कलानौर और सांपला कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के कार्य पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ करें।
उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला विकास योजना, एनआरएलएम और सोलर आदि के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी ग्राम सचिवों को पंचायतों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करके लोगों को पंचायत स्तर पर ही सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास करने चाहिए।