फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हुंकार भरेंगे ग्रामीण चौकीदार

Wed, 11 Jun 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके26 सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में बैठक करते हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के पदा​धिका
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के संबंधित सीटू की बैठक मंगलवार को सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनिवास प्रधान जबकि संचालन भगतसिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान निर्णय लिया गया कि 4 लेबर कोड का विरोध जताते हुए 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश भर के ग्रामीण चौकीदार हिस्सा लेकर मांगों के लिए हुंकार भेरेंगे। करनाल में 24 व 25 जून को होने वाले 11वें राज्यस्तरीय सम्मेलन में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने पर सहमति बनी।
ग्रामीण चौकीदार सभा के प्रांतीय महासचिव कलीराम व सीटू जिला उप प्रधान रामचंद्र सिवाच ने कहा कि सरकार को बार-बार मांगपत्र दिए गए हैं, लेकिन सरकार ने सभा के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता का समय नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभा के प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ में वार्ता का समय निर्धारित किया जाए। इस दौरान संजय चूलियाना, धर्मवीर किलोई, गुलाब धामड, नरेश अजायब, जय भगवान रुड़की, दयाकिशन टिटौली और सेवा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

यह मांगें उठाईं :
चौकीदारों को पक्का किया जाए, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये दिए जाएं। प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन दिया जाए। सेवानिवृत्त चौकीदारों को सम्मानित राशि 2 लाख रुपये भुगतान की जाए व ईएसआई स्वास्थ्य लाभ से चौकीदारों को जोड़ा जाए। वर्दी भत्ता व साइकिल भत्ता जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। नई नीतियों में बदलाव किया जाए आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें