फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चरखी दादरी मार्ग की समय सारिणी पर आरटीए व रोडवेज आमने-सामने

Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चरखी-दादरी मार्ग पर सहकारी समिति और रोडवेज बसों के संचालन में चार दिन से उलझन चल रही है। आरटीए ने इस मार्ग पर बसों के संचालन की नई समय सारिणी जारी की है, लेकिन रोडवेज ने इस पर आपत्ति जताई है। इस कारण यात्रियों की ही परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

चरखी दादरी मार्ग पर निजी और रोडवेज बसों का संचालन है। अक्सर इस मार्ग पर बसों का सही संचालन न होने से यात्रियों को परेशानियां रहती हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने 8 जुलाई को नई समय सारिणी जारी की थी।
आरटीए ने सहकारी समिति व रोडवेज की बसों के 85 समय संचालन निर्धारित किए हैं। इसमें सुबह 4 से 6 बजे व शाम 6 से 7:30 बजे तक केवल रोडवेज की बसों का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, सुबह 6 से शाम 6 बजे दो बसों पर एक रोडवेज की बस का संचालन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

समय सारिणी जारी करने बाद रोडवेज ने इसे लागू करने से मना कर दिया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना कि अल सुबह व देर शाम को यात्रियों संख्या कम होती है। इन बसों का समय बदला सुबह 6 से शाम 6 बजे के बीच निर्धारित किया जाए।
सहकारी समिति के मालिकों ने कहा कि निजी बसों का संचालन तीन दिन से सही नहीं हो रहा है। आरटीए से समय सारिणी लागू करने के बाद भी रोडवेज आपत्ति जता रहा है। ऐसे में संचालन न होने से निजी बसों का खर्चा, अड्डा फीस व पैसेंजर टैक्स लग रहा है। यात्रियों को भी बस सुविधा नहीं मिल रही।

वर्जन :
सुबह 6 से शाम 6 बजे की करीब 20 बसों का समय घटाया गया है। पहले 43 समय बसों का संचालन था। अब संख्या 33 रह गई है। चरखी दादरी मार्ग की बसों की समय सारिणी पर आपत्ति भेजी गई है।
विज्ञापन

- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।

रोडवेज की ओर से दादरी के समय में बदलाव को लेकर पत्र मिला है। अगले सप्ताह ही दोबारा से बसों के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।
- मनीष मदान, सह सचिव, आरटीए।
-
बस अड्डा से नई समय सारिणी के अनुसार निजी बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में निजी बस संचालकों को नुकसान व यात्रियों को परेशानी हो रही है।
- मनजीत, सहकारी समिति बस संचालक।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें