रोहतक। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को रोहतक ने भिवानी को 63 रन से हराया। मुकाबला सुल्तानपुर क्रिकेट मैदान में खेला गया। रोहतक के आशीष सिवाच ने 87 व निशांत सिंधु ने 52 रन बनाए और तीन विकेट लिए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतक की शुरूआत अच्छी नहीं रही व 13 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद संभली हुई बल्लेबाजी करते हुए निशांत सिंधु व आशीष सिवाच ने अर्धशतक पूरे किए। आशीष ने 87 व निशांत ने 52 रन बनाए। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रोहतक ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। भिवानी की ओर से साहिल व सिद्धार्थ ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भिवानी की टीम 208 रन ही बना सकी व रोहतक ने 63 रन से मैच जीता। भिवानी की ओर से विशाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए, लेकिन टीम को जीता नहीं सके। इसके अलावा आदित्य ने 44 व प्रदीप ने 39 रन बनाए। रोहतक की ओर से निशांत ने तीन, विष्णु व शुभम ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा ईशांत व राहुल ने एक-एक विकेट लिया।