फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गृह मंत्रालय में तैनात अधिकारी के खाते से 4.81 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गृह मंत्रालय में तैनात एक अधिकारी का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड को ब्लॉक करके साइबर ठगों ने उनके खाते से 4,81,866 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह राशि साइबर ठगों ने पांच दिन में निकाली है।
विज्ञापन

रोहतक के बखेता गांव निवासी नीरज कुमार गृह मंत्रालय के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में तैनात हैं। 25 मार्च को दोपहर में उनके मोबाइल की जियो सिम बंद हो गई। वह नंबर चालू कराने लिए कंपनी के सेंटर पर गए तो उन्होंने आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड कंपनी कर्मी को दिया तो उन्होंने बताया कि नंबर और आधार कार्ड दोनों ब्लॉक कर रखे हैं। आधार कार्ड को फिर से अपडेट कराना होगा। वह आधार कार्ड को अपडेट कराने गए और फिर नंबर चलवायागया। 31 मार्च को वह एटीएम से कुछ रुपये निकालने लगे तो खाते से सारे रुपये निकाले जा चुके थे। उन्होंने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि 26 से 31 मार्च तक 4,81,866 रुपये निकाले गए हैं।
साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि नीरज कुमार की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही जालसाजों तक पहुंचकर गिरफ्तार किया जाएगा और रुपये भी बरामद करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें