रोहतक। शहीद भगत सिंह क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए क्रिकेट समर कप के लीग मुकाबले में रॉयल मेस्टॉरोस ने चैंपियन क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराया। टीम की जीत में अखिल जैन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम भूमिका निभाई।
चैंपियन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल मेस्टॉरोस ने निर्धारित पारी में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियन क्रिकेट क्लब की टीम 10 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। मुकाबले में रोमांच आखिरी गेंद तक बना रहा और सिर्फ एक गेंद शेष रहते परिणाम आया।
रॉयल मेस्टॉरोस के अखिल जैन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने 27 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में चार ओवर में 36 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी मिला।