फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पातालकोट और जम्मूतवी ट्रेन के रूट डायवर्ट

Fri, 13 Sep 2024 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उत्तर रेलवे के हरियाणा के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं। इस तकनीकी कार्य के चलते रोहतक से होकर गुजरने वाली पातालकोट और जम्मूतवी ट्रेन का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह कार्य पलवल और न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल संपर्क को सुधारने के लिए किया जा रहा है। उत्तर रेलवे की ओर से पलवल रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे है। इसके चलते ज्यादातर ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। वहीं पातालकोट और जम्मूतवी को बहादुरगढ़ से रद्द कर दिया गया है। यह भिवानी की तरफ से रोहतक पहुंचेगी और उसके बाद ही वही जींद की तरफ से होते हुए लुधियाना व कटड़ा की तरफ पहुंचेगी। ऐसे में बहुत सी ट्रेनों के निर्धारित समय में भी इजाफा हुआ है। इसके चलते वह देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचेगी। 17 सितंबर तक यह अव्यवस्था यात्रियों को झेलनी पड़ेगी।

पलवल स्टेशन पर लाइन का काम चल रहा हैं। कुछ ट्रेनों को रद्द कर रखा है। 17 सितंबर तक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद ट्रेनें सुचारू रूप से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें