फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा की जीत में चमकी रोहतक की बेटियां

Thu, 09 Oct 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में रोहतक की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करके हरियाणा को जिताया। हरियाणा की ओर से खेलते हुए शैफाली वर्मा ने 41 गेंदों पर 70 रन बनाए। इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तनिषा ओहल्यान ने 18 गेंदों में 30 रन बनाए।
विज्ञापन

इनके अलावा सोनिया मेहंदियां ने तीन ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया। हरियाणा ने त्रिपुरा को 76 रन से हराया। मुकाबला कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम ग्वालियर में खेला गया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की शुरूआत शानदार रही। रीमा सिसोदिया व शैफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। वहीं, हरियाणा ने शैफाली वर्मा के रूप में 128 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। उसके बाद अंत के ओवरों में तनिषा ने शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

हरियाणा ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने 6 चौकों और चार छक्कों की मदद व 170.73 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए। रीमा सिसोदिया ने 51 व तनिषा ओहल्यान ने 30 रन बनाए।
जवाब में खेलने के लिए उतरी त्रिपुरा की टीम 99 रन ही बना सकी। हरियाणा ने यह मैच 76 रन से जीत लिया। त्रिपुरा की ओर से तमन्ना ने 23 रन बनाए। हरियाणा की ओर से अमनदीप कौर व शीतल राणा ने तीन-तीन विकेट लिए। सोनिया ने भी एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें