फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विषय : प्रो. एससी मलिक

Thu, 09 Oct 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज (सीडीएस) की ओर से असेसमेंट एंड एविडेंस-बेस्ड इंटरवेंशन फॉर लर्निंग डिसेबिलिटी विषय पर कंटीन्यूइंग रिहैबिलिटेशन एजुकेशन (सीआरई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा केवल संवेदना का नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विषय है। हमें इन बच्चों के विकास के लिए साक्ष्य-आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाना होगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा के प्रसार के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विशेषज्ञों को एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम पेशेवरों में नई सोच और नवीन दृष्टिकोण का संचार करते हैं।



विशिष्ट अतिथि डॉ. एडी पासवान, निदेशक सिरतार उपस्थित रहे। प्रो. प्रतिमा, प्रो. राधेश्याम, सीडीएस चीफ कंसलटेंट ने सीआरई कार्यक्रम के उद्देश्यों और प्रासंगिकता पर विस्तृत जानकारी दी। इन सत्रों में प्रो. रोशन लाल, डॉ. आशा रानी और डॉ. करमवीर सिंह जैसे विशेषज्ञों ने भी अनुभवों को साझा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें