एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब 10 हजार के इनामी बदमाश नवीन और बडर की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए।
- फोटो : Amar Ujala
रोहतक। जिला पुलिस के अच्छे दिन चल रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर रोहतक पुलिस को दूसरी अहम कामयाबी मिली। जब 10 हजार के इनामी नवीन उर्फ वंडर निवासी खिड़वाली को धर दबोचा। आरोपी गांव के खेतों में छुपा हुआ था। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी अक्टूबर 2021 में बंडर ने 1 सप्ताह के अंदर तीन वारदात अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट, ङैकती, स्नैचिंग व अवैध हथियार रखने के 15 मामले दर्ज है। आरोपी की रोहतक के अलावा सोनीपत व बहादुरगढ़
पुलिस को भी तलाश थी।
एसपी कृष्ण कुमार लोहचाब ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर 2021 को खिड़वाली गांव निवासी निवासी रवि ने दी शिकायत में बताया था कि वह रात करीब 12 बजे पेशाब करने के लिए उठा तो घर के बाहर गांव के लङके नवीन उर्फ भंङर, मन्दीप उर्फ भोली, जतिन व आशीष निवासी गंगाना तेज आवाज मे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गाना बजा रहे थे। रवि ने तेज आवाज मे गाना बजाने पर टोका तो नवीन उर्फ भंङर ने रवि के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। रवि के शोर मचाने पर रवि के घर के सदस्य घर से बाहर आए और रवि का बचाव करने लगे। नवीन उर्फ भंङर व उसके साथियो रवि के भाई व माता के साथ भी मारपीट करने लगे। शोर होने के कारण रवि के आस-पङोस के व्यक्ति इक्टठा हो गए जिन्होने रवि का बीच-बचाव किया। नवीन उर्फ भंङर व उसके साथियो ने रवि के घर के बाहर फॉयरिंग की व रवि को जान से मारने की धमकी देकर चारो युवक मौके से फरार हो गए। सदर थाने में मामला दर्ज किया गया था। शाखा द्वितीय प्रभारी नवीन जाखड़ की टीम को सूचना मिली कि आरोपी नवीन उर्फ भण्ङर को खिड़वाली गांव के खेतों में देखा गया है। स्पेक्टर अमित दलाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा।
..
ये वारदात भी खुली
आरोपी नवीन उर्फ भण्ङर ने 26 अक्टूबर 2021 को अपने साथियो के साथ मोटरसाईकिल पर हथियारो सहित सवार होकर मोटरसाईकिल पर जा रहे विशाल उर्फ विशु निवासी गांव सांघी को गोली मारी थी।
...
28 अक्टूबर 2021 को अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर गांव खिङवाली मे स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक मे बैंक सखी कर्मचारी से पैसो का भरा बैग छीना था। बैग मे करीब 90 हजार रुपये थे।
....
यह है पुराना रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक आरोपी नवीन का पुराना रिकॉर्ड है। आरोपी पर हत्या का प्रयास, लूट, स्नैचिंग, डकैती, फॉयरिंग करने व अवैध हथियार रखने आदि के करीब 12 मामले दर्ज है। आरोपी पर अवैध हथियार रखने के 4 मामले, लूट का एक, गिरोह बंदी के 2, हवाई फॉयरिंग के दो, जान से मारने की धमकी का एक, छेङछाङ का एक और मारपीट का एक मामला दर्ज है। इनमे आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने रोहतक, महम सोनीपत व बहादुरगढ के एरिया मे वारदातो को अंजाम दिया हुआ है। वह जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गया था पुलिस की तरफ से उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
10 हजार का इनामी नवीन और बंडर पुलिस के गिरफ्त में।
- फोटो : Amar Ujala
10 हजार का इनामी नवीन और बंडर पुलिस के गिरफ्त में।