फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनियानी में दबंग युवकों ने कबड्डी खिलाड़ी को जमकर पीटा

विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में एएसपी से मिलते बनियानी गांव के ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव बनियानी में एक कबड्डी खिलाड़ी को गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने होली के दिन पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। पिता का आरोप है कि आरोपी युवक दबंग समुदाय से हैं और उनकी जाति के युवक के आगे बढ़ने से रंजिश रखे हुए हैं। तीन माह पहले बेटे का सम्मान समारोह भी नहीं होने दिया था। इसके लिए पिता ने एएसपी को लिखित आरोप पत्र सौंपा है। एएसपी कृष्ण लोहचब ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। पुलिस के मुताबिक बनियानी गांव निवासी रणधीर ने शुक्रवार को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का 20 वर्षीय रवि शुक्रवार को गली से गुजर रहा था। रास्ते में मंगल के घर के पास उसे झगड़े की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा तो उसका लड़का रवि गली में गिरा हुआ मिला। गांव के युवक देवेन्द्र, जोगेन्द्र, पांडे, गोरव, बिन्दे व अन्य उसके लड़के से मारपीट कर रहे थे। उसने गांव निवासी चांद, अरविंद व गोर्धन की मदद से बेटे को छुड़वाया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया। खेल की रंजिश के चलते उसके बेटे को पीटा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बाक्स गिरफ्तारी न होने पर लघुसचिवालय पहुंचे ग्रामीण वारदात के एक दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से खिलाड़ी रवि का पिता रणधीर दर्जनों ग्रामीणों के साथ शनिवार को लघुसचिवालय पहुंचा और एएसपी कृष्ण लोहचब को लिखित में शिकायत दी। बताया कि उसका बेटा कबड्डी को अच्छा खिलाड़ी है। गांव में दबंग समुदाय के युवक भी कबड्डी खेलते हैंं। कोच के साथ उसक बेटा भी बिहार में कबड्डी खेलने गया और जीतकर लौटा था। तीन माह पहले जब भाली गांव के अड्डे से वे अपने बेटे को सम्मान समारोह आयोजित करके लेकर आ रहे थे तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। सम्मान समारोह नहीं होने दिया। बाक्स पुलिस की मौजूदगी में उठाकर लाए बेटे को बेहोशी की हालत में पिता का आरोप है कि शुक्रवार को उसके बेटे को जमकर पीटा गया। वह बेहोशी की हालत में गली में पड़ा था। पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जब वे अपने बेटे को उठाकर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे बनियानी के ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे बनियानी के ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें