माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार दोपहर को गिरफ्तारियां दी। इससे पूर्व मानसरोवर पार्क में जनसभा कर अपनी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। मानसरोवर पार्क से लघु सचिवालय तक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया।